Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जीवन दो या मौ’ त दो के नारे के साथ सड़क पर उतरे किसान

छावनी परिषद व जिला प्रशासन के विरुद्ध सड़क पर उतरे सब्जी विक्रेता, किया विरोध प्रदर्शन

रामगढ़ : खुदरा सब्जी विक्रेता संघ वेडिंग जोन न्यू बस स्टैंड रामगढ़ कैंट के खुदरा सब्जी विक्रेताओं के द्वारा आज छावनी परिषद एवं जिला प्रशासन के विरोध में काला बिल्ला लगाकर मौन जुलूस निकालकर विरोध किया गयाl न्यू बस स्टैंड सब्जी मंडी से जुलूस पैदल चलकर सुभाष चौक, छावनी परिषद कार्यालय होते हुए न्यू बस स्टैंड सब्जी मंडी जॉन मे आकर समाप्त हुई l

मौके पर संघ के अध्यक्ष नीरज मंडल, ने संबोधित करते हुए कहा की हमलोगो ने कई बार छावनी परिषद ओर जिला प्रशासन को लिखित रूप में मांग पत्र सौंपा गया किंतु कोई भी पहल ना तो छावनी परिषद ओर ना ही जिला प्रशासन के द्वारा कोई पहल की गई, जिसके कारण आज हम लोग बाध्य होकर जिला प्रशासन और छावनी परिषद के विरोध में काला बिल्ला लगाकर मौन जुलूस निकालकर विरोध जताने का कार्य किया है l

मौके पर संघ के सचिव संजय कुशवाहा ने कहा कि यदि छावनी परिषद और जिला प्रशासन इस पर भी नींद से नहीं जागती है तो 19 तारीख से हम लोग फुटबॉल ग्राउंड के किनारे खुदरा सब्जी दुकान लगाने का कार्य करेंगे, जिसकी सारी जवाब देही जिला प्रशासन , छावनी परिषद रामगढ़ कैंट की होगी l क्यूंकि पूर्व में लिखित रूप से हमलोग ने जिला प्रशासन ओर छावनी परिषद को संज्ञान में दे चुके हैं और इस आंदोलन में समर्थन करने आए मुख्य रूप से रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटुस, ने कहा कि खुदरा सब्जी विक्रेताओं की मांगे जायज है मैं ओर हमारा पूरा टीम इनका समर्थन करती है, इनके कंधे से कंधे मिलाकर चलने का कार्य करेगी l इस मौके पर बिक्रताओ ने भी अपनी दर्द भरी बातों को रखा l

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष नीरज मंडल, सचिव संजय कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय बनारसी, कोषाध्यक्ष राजा सोनकर, मुकेश कुमार, राम परवेश साव, अजय कुमार,बसंत कुमार, संदीप कुमार, नंदू महतो,शशी कुमार, उमेश साव, जय वीर महतो, बबलू सोनकर, धर्मेन्द्र साव, लेखनाथ महतो, उमेश साव, प्रितम कुमार, सोनू महतो, सबिता देवी, झलकी देवी, तारा देवी, जानकी देवी, जमुना देवी, फूल कुमारी, रीना देवी, जीरा देवी, सहित सैकड़ों महिला पुरूष मौजूद थे l