Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी बाल विवाह मुक्त अभियान शपथ, साढ़े पांच साल में 34 मामले आए

रांची : बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत गोंदा थाना परिसर में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रवि ठाकुर की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलवाया गया. सभी ने शपथ लिया कि वो अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का कार्य करेंगे. झारखंड में पिछले साढ़े पांच साल में बाल विवाह के 34 मामले सामने आए हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन सत्यार्थी फाउंडेशन और चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची के सहयोग से किया गया.

झारखंड में पिछले साढ़े पांच साल में बाल विवाह के 34 मामले आए सामने l

झारखंड में पिछले साढ़े पांच साल में बाल विवाह के 34 मामले सामने आए हैं. जिनमें साल 2018 में 7, 2019 में 3, साल 2020 में 6, साल 2021 में 7, साल 2022 में 5 और साल 2023 में जून महीने तक 6 मामले सामने आए हैं. जिनमें से 21 मामलों का निष्पादन किया गया और 13 मामले निष्पादन के लिए लंबित हैं. इसके अलावा बाल विवाह में शामिल 70 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है.