Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

टाटा स्टील की ओर से 5 नवंबर को जमशेदपुर में रन-ए-थान का आयोजन किया जाएगा।

जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से 5 नवंबर को जमशेदपुर में रन-ए-थान का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ में जमशेदपुर के अलावा पूरे भारतवर्ष से महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित एक प्रेस वार्ता में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में लगभग 17 राज्य के 4000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। इस वर्ष 2 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 7 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर वर्ग में प्रतिभागी अपना दम दिखाएंगे। 2 किलोमीटर को फन रन का नाम दिया गया है। इसमें कोई भी हिस्सा ले सकते हैं। 10 किलोमीटर एवं 7 किलोमीटर वर्ग में 19 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के धावक शामिल होंगे। 12 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए 5 किलोमीटर का दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। वही जमशेदपुर रन का मुख्य आकर्षण 10 किलोमीटर दौड़ को इंटरनेशनल एसोसिएशन एथलीट से मान्यता प्राप्त है, जबकि दूरी को सही तरीके से मापने के लिए एम्स (एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस) की सहायता ली जा रही है। इस दौड़ में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। वही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगी। विभिन्न वर्गों के पहले पांच प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार मिलेगा। विजेता को 51 हजार रुपए मिलेंगे।