Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने किया डोर टू डोर वेरीफिकेशन।

समय सीमा के अंदर मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे करने का निर्देश : उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार

रामगढ़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री चंदन कुमार के द्वारा शुक्रवार को चितरपुर प्रखंड अन्तर्गत सुकरीगढ़ा लारी में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर सर्वे का सुपर चेक किया गया ।
सर्वे सुपर चेक के दौरान उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता से बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर सत्यापन के बारे में भी जनकारी लिया। जिसमें घर – घर में स्टीकर चिपकाने, मतदाताओं को करेक्सन पर्ची देने, बीएलओ रजिस्टर में मतदाताओं से हस्ताक्षर लेने, अहर्ताधारी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु प्रपत्र 6 में आवेदन लेने, डबल नाम/ स्थानीय रूप से स्थानांतरण/ मृतक मतदाताओं का नाम हटाने हेतु मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर विलोपित करने हेतु प्रपत्र – 7 लेने,नाम संशोधन/ स्थानांतरण हेतु प्रपत्र 8 लेने एवं ब्लैक एंड व्हाइट एवं न्यून गुणवत्ता वाले मतदाताओं का रंगीन फोटो में परिवर्तित करने के साथ-साथ प्रपत्र 6बी से आधार लिंक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मतदाताओं से बात कर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2023 के संबंध में जानकारी ली, वहीं निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, रामगढ़ द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्दर हाउस टू हाउस सर्वे कार्य को पूरा करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री उदय कुमार, अंचल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार,बीएलओ सहित अन्य उपस्थित थे।