Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता एवं स्वास्थ्य समृद्धि वाहन को हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त ने किया रवाना

रामगढ़: केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत पूरे देश में 1 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक की अवधि को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता वाहन एवं स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत संचालित वाहन को हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से रवाना किया।
मौके पर उपायुक्त ने जागरूकता वाहन एवं स्वास्थ्य समृद्धि वाहन के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कनक तिर्की से ली। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को जागरूकता वाहन के रोस्टर की विस्तृत जानकारी दी गई वहीं स्वास्थ्य समृद्धि वाहन के माध्यम से पतरातू प्रखंड अंतर्गत बिचा पंचायत में लगाए जाने वाले कुपोषण उन्मूलन शिविर की भी जानकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा दी गई। राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत विशेष पहल के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों के आसपास न्यूट्री किचन गार्डन स्थापित करने को लेकर किए जा रहे बीज वितरण की जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि स्वास्थ्य समृद्धि वाहन के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों व लोगों को अपने घरों के आसपास न्यूट्री किचन गार्डन स्थापित करने हेतु प्रेरित किया जाएगा वहीं इसके माध्यम से उन्हें होने वाले फायदे को लेकर भी जागरूक करने का कार्य किया जाएगा वहीं स्वास्थ्य समृद्धि वाहन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियां, यथा साग, भिंडी, फ्रेंच बीन आदि के बीच का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर स्वराज, चिकित्सक डॉक्टर शशी भूषण खलको, राजकुमारी फाउंडेशन के कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।