Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हज़ारीबाग के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उपलब्ध करवा रहे साधन: सांसद जयंत सिन्हा

सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा 7 सितम्बर को हज़ारीबाग के चौपारण प्रखंड के दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान विभिन्न गाँवों में उत्क्रमित उच्च व मध्य विद्यालयों के जीर्णोद्वार व चहारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही अन्य कार्यक्रम किये। वे हज़ारीबाग व रामगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर साधन उपलब्ध करवा रहे हैं। उनका प्रयास संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाना है।

विद्यालयों में यह सभी कार्य जिला खनिज मद के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। ग्राम भटबिगहा स्थित उच्च विद्यालय का ₹1 करोड़ 10 लाख, पांडेयबारा स्थित मध्य विद्यालय का ₹60 लाख व जगदीशपुर स्थित मध्य विद्यालय का ₹36 लाख से जीर्णोद्वार व चहारदीवारी के निर्माण का कार्य किया जायेगा। यह कार्य होने से विद्यार्थियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है।