Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर जिला मंत्री छोटू वर्मा ने दी शुभकामनाएं, बाटी मिठाइयांl

जन्माष्टमी के शुभ दिवस पर विश्व हिंदु परिषद के रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा ने सभी को शुभकामना देते हुए बताया की हमारे संगठन की स्थापन 1964 में जन्माष्टमी के दिन हुई थी इसी लिए हम सब मिलकर पूरे देश में आज के पावन दिन को स्थापना दिवस के रूप में भी मानते है।
उन्होंने बताया की 1966,1979 एवं 2007 में हिन्दू सम्मेलन हुआ जिसमें विश्व के समस्त हिन्दुओं की सहभागिता रही थी।
1982 से संगठन जन जागरण अभियान अभियान गांव गांव में चला रही है।
उन्होंने बताया की गर्व होता है ये बताते हुए की वीएचपी ने 14 बार धर्म संसद बुलाई है जिसमे 125 सम्प्रदायों के साधु संतों की सहभागिता भारी संख्या में भागीदारी रही है।
हमारे संगठन द्वारा सेवा कार्य से 44 अनाथ आश्रम, 112 छात्रावास, 850 चिकित्सा केन्द्र, 5000 विविध सेवा प्रकल्प. 56,000 एकल विद्यालय चलाए जाते हैं जहां देश भर के गरीबों को हर प्रकार की मुफ्त सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।
उन्होंने बताया की प्रत्येक वर्ष 2,00,000 से अधिक कार्यकर्ता देश भर में रक्तदान कार्यक्रम चलाकर समाजसेवा जैसे परोपकार में अपना योगदान देते हैं। करोड़ों हिन्दुओं के सहायतार्थ, हिन्दू हेल्प लाईन, हिन्दू हेल्थ लाइन भी संगठन द्वारा चलाया जाता है।
विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान में देश भर में 600 गौशाला चलाए जाते है जहां बीमार और गौवंशों का मुफ्त इलाज सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है l
संगठन द्वारा अब तक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 40 लाख हिन्दुओं का धर्मान्तरण रोका गया एवं 7 लाख घर लोगों की घर वापसी करवाई गई है।
संगठन द्वारा 1984 में वृहत रूप से छेड़े गए आन्दोलन के कारण हम आज अयोध्या में भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर बनता देख रहें है साथ हीं वीएचपी द्वारा 2007 में राम सेतु रक्षा आन्दोलन के कारण हम श्रीलंका तक गए श्रीराम सेतु के अवशेषों को सुरक्षित रखने में सफल हुए।
हमे गर्व है की आज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता 105 देशों सहित भारत के 1 लाख गाँव में अपनी सेवा दे रहें है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Newslens (@news_lens)