Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

खेल से अनुशासन, एकाग्रता और मानसिक संतुलन की वृद्धि होती हैं : सुधीर मंगलेश

रामगढ़ प्रखंड के कुंदरुकलां स्थित महथा बगीचा में झारखंड प्रतिभा फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला पुरबडीह बनाम ओरमांझी के बीच खेला गया जिसमें 01 से पेनल्टी शूटआउट में ओरमांझी टीम विजयी रहीं।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर किया। मुख्य अतिथि सुधीर मंगलेश ने कहा कि
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय ग्रामीण स्तर के प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। खेल आज के परिवेश में न सिर्फ शारीरिक विकास बल्कि आर्थिक उपार्जन का भी जरिया बन चुका है। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, एकाग्रता और मानसिक संतुलन की गुणों में भी अविवृद्धि होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए न सिर्फ अपना बल्कि देश का भी नाम रौशन करें। मौके पर बीस सूत्री सदस्य हीरालाल महतो मुनिनाथ महतो प्रदीप महतो अध्यक्ष निरंजन बेदिया, सचिव शैलेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष खेमन महतो, बिजय केशरी, दिवाकर गुप्ता, बिनोद करमाली, राकेश सिन्हा, रंजीत करमाली, इनायत अंसारी, त्रिभुवन बेदिया रोशन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Newslens (@news_lens)