Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh News रामगढ़ कि तमाम खबरे l 30 August 2023

झारखंड राज्य खाद्य आयोग ने की बेहतरीन पहल,
राज्य के सभी जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को किया जाएगा सम्मानित l यह सम्मान समारोह 9 दिसंबर राज्य खाद्य आयोग के स्थापना दिवस को किया जाएगा l खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के क्रियान्वयन और निगरानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी जिले में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले मुखिया को इसमें सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए मापदंड निर्धारित किए गए हैं।

झारखंड में सीसीएल रजरप्पा एरिया को मिला वरदान. रजरप्पा में कोयले के नए विशाल भंडार का ड्रिलिंग के दौरान पता चला. जानकारी के मुताबिक अगले 5 वर्षों तक रजरप्पा से कोयले का उत्पादन संभव हो सकेगा और इसका सीधा फायदा लोगों को मिलेगा.
इस बात की पुष्टि सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक पीएन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. महाप्रबंधक ने बताया कि नया भंडार मिलने से रजरप्पा एरिया के विस्तारीकरण योजना को बल मिला है. यहां से अगले तीन से 5 वर्षों के लिए अब कोयले का उत्पादन सुनिश्चित हो जाएगा.

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय समूह राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। यह प्रतियोगिता चार सदन
साहेबजादा अजीत सिंह .साहेबजादा जुझार सिंह. साहेबजादा जोरावर सिंह. साहेबजादा फतेहसिंह के बिच हूआ । इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने काफी उत्साहित हो भाग लिया और तरह-तरह की रंग बिरंगी राखियां भी बनाई और साथ में थाली तथा कार्ड भी बनाया। प्राचार्य श्री हरजाप सिंह जी ने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की और भविष्य मे बेहतर करने की कामना की।

खेल दिवस के अवसर पर रामगढ़ के एथलेटिक्स खिलाड़ी, मोनिका कुमारी एवम छोटे लाल कुमार के द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु रामगढ़ वासियों से किया गया अपील।

न्यू ऐंजल पब्लिक स्कूल, हेसला के बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । बच्चों ने एक से बढ़कर एक राखी का निर्माण कर अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा का परिचय दिया और भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के महत्व को बताया l

31अगस्त को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भुरकुंडा छठ घाट सड़क का छठ व्रतियों के हाथों होगा शिलान्यास, भुरकुंडा छठ पूजा समिति के लोगो ने शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों के मौजूदगी का किया अपील l
वही स्थानीय मीडिया कर्मी गुड्डू पांडेय के संघर्ष स्वरूप कल होने जा रहें शिलान्यास के लिए गुड्डू पांडे का आभार जताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया l

सेल संचालन समिति सौंदा बस्ती ने 75% स्थानीय लोगों को रोजगार सहित 10 सूत्री मांग को लेकर सियाल डी परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार और सेल संचालन समिति सौंदा बस्ती के साथ सकारात्मक वार्ता कि l

श्री कृष्ण विद्या मंदिर में छात्र – छात्राओं के बीच रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने दीप जलाकर छात्रों की आरती उतारी, उन्हें मिठाई खिलाया तथा रक्षाबंधन के प्रतीक स्वरूप कलाई पर राखी बाँधी। वहीं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने रक्षाबंधन के महत्व को बताया