चरही: हजारीबाग नेशनल हाईवे 33 पर 29 अगस्त के दोपहर करीब 3:15 बजे एक तेल टैंकर में अचानक आग लग गई। जिससे कि तेल टैंकर धू-धू कर जल गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तेल टैंकर में बैठा ड्राइवर आग की चपेट में आकर जल गया है। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया है।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को खबर किया गया है। वही तेल टैंकर में लगी आग से रामगढ़ हजारीबाग रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। तिल टैंकर में लगी आग को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय होते हुए आम लोगों को घटनास्थल से दूर ही रोक दिया है।
जानकारी के अनुसार रांची हजारीबाग रोड में चरही घाटी में एक पेट्रोल टैंकर दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया। जिसके कारण उसमें आग लग गई। घटना की सूचना पर हजारीबाग एसपी, डीएसपी सहित अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं।
