Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन |

रामगढ़: मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि लोकतंत्र के सफल संचालन हेतु राजनीतिक दलों/प्रतिनिधियों की लोकतांत्रिक कार्यों व निर्वाचन संबंधित कार्यों में सहभागिता बेहद जरूरी है। मौके पर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधित कार्यों में नियमित रूप से भाग लेने की अपील की। बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में वर्तमान में 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र एवं 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन से संबंधित कुल 25 मतदान केंद्रों के प्रस्ताव की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने वैसे मतदान केंद्रों जिनका नाम वर्तमान में बदल गया हो, किसी एक भवन में संचालित ऐसे दो मतदान केंद्रों जिनमे मतदाताओं की संख्या 1300 से कम हो उन्हें उसी भवन के एक मतदान केंद्र के साथ मर्ज करने संबंधित प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उपरोक्त प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के क्रम में प्रस्ताव के अनुमोदन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। निर्वाची पदाधिकारी 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, एसएमपीओ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।