Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Dulmi में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी के सत्संग का हुआ आयोजन

रामगढ़ जिला के दुलमी प्रखंड के ढुठुवा गाँव में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी के सत्संग का आयोजन प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया।
जिला सेवादार राजेश महतो ने बताया कि सन्त जी का ज्ञान सर्व शास्त्रों से प्रमाणित तथा कबीर साहेब की शिक्षाओं पर आधारित है।
संत रामपाल महाराज जी का समाज सुधार में विशेष योगदान है। उनकी शिक्षा का परिणाम है जो आए दिन ट्विटर पर ट्रेंड होते रहते हैं। संत रामपाल जी महाराज जी अपने सतज्ञान से दहेजमुक्त विवाह, मृत्युभोज, भ्रूण हत्या, जाति-पाति, छुआछूत, नशा, भ्रष्टाचार आदि बुराइयों को छुड़वाकर स्वच्छ समाज का निर्माण कर रहे हैं। आज उनके अनुयायी रक्तदान व देहदान जैसे अनेक महान कार्य कर रहे हैं। इस सत्संग समागम में सत्यप्रकाश ठाकुर, करण सिंह,बालगोविन्द कुमार, जयकरण राणा, सुमा देवी, अंजू देवी,मंजू देवी समेत सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।