Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

रामगढ़: स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।*
बैठक के दौरान डीपीएम एनएचएम श्री देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्रमवार स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं की सभी प्रसव पूर्व जांच ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया वही संस्थागत प्रसव मामलों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने ममता वाहन, एंबुलेंस आदि के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।*

*बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयुष्मान के माध्यम से वर्तमान में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, सदर अस्पताल आदि में लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आयुष्मान व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए l
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य सहियाओं को आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया वही परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने वर्तमान में किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी लेते हुए विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाले आई टैबलेट को अनिवार्य रूप से शिक्षकों की उपस्थिति में ही बच्चों को खिलाना सुनिश्चित कराने संगीत अन्य आवश्यक निर्देश दिए।