Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

झारखंड पहुंचे सुपरस्‍टार रजनीकांत, रजरप्‍पा मंदिर में की पूजा-अर्चना, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने बुके देकर किया स्वागत

झारखंड पहुंचे सुपरस्‍टार रजनीकांत, रजरप्‍पा मंदिर में की पूजा-अर्चना, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ ने बुके देकर किया स्वागत, राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्णन से भी किया मुलाक़ात l

रामगढ़ जिला वासियों के सोशल मीडिया के पेज पर दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की तस्वीर वायरल होती देखने को मिल रही है सिर्फ हम लोग ही नहीं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ पीयूष पांडे द्वारा भी रजनीकांत को बुके देकर स्वागत किया गया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, तो उधर राज्य के महामहिम खुद रजनीकांत के साथ मुलाकात करते नजर आ रहे हैं उन्होंने ट्वीट कर उनकी प्रशंसा करते हुए उनके झारखंड आगमन पर उनका स्वागत किया l

भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकार रजनीकांत आज झारखंड पहुंचे हैं। उन्‍होंने झारखंड पहुंचने पर सर्वप्रथम देश की प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्‍पा मंदिर में पूजा-अर्चना की। सिनेस्‍टार ने इस दौरान राज्‍यपाल से भी शिष्‍टाचार भेंट कीं।गौरतलब है कि सुपरस्‍टार रजनीकांत इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘जेलर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्‍म को पूरी दुनिया के दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिल रहा है।नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म को 10 अगस्त को मेकर्स ने पैन इंडिया रिलीज किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ ही फिल्‍म वर्ल्डवाइड भी अच्‍छी कमाई कर रही है। आलम यह है कि सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ सनी देओल की ‘गदर 2’ को टक्कर दे रही हैl