Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यामाहा माइलेज चैलेंज, प्रथम विजेता ने 1 लीटर पेट्रोल में दिखाया 102 किलोमीटर का माइलेज

यामाहा मोटर कंपनी के रामगढ़ ज़िले के ऑथोराइज्ड डीलर शिवम् बाइक्स शोरूम परिसर में पूरे जोश और उत्साह से संपन्न हाइब्रिड माइलेज चैलेंज एक्टिविटी में दंग कर देने वाला माइलेज दिखा । दस लोगों के बीच हुई इस रेस में पहले स्थान पर आने वाले नई सराय के अफ़रोज़ आलम के रे जेड आर स्कूटर ने 1 लीटर पेट्रोल में दिया 102 किलोमीटर का माईलेज वहीं नेहरू रोड निवासी सन्नी कुमार के फ़ैसिनो स्कूटर ने दिया 100 किलोमीटर का माइलेज दिया जबकि तीसरे स्थान पर आने वाले साहिद अंसारी ने दिया 85 किलोमीटर का माइलेज ।

पहले विजेता को 2 हज़ार , दूसरे को पंद्रह सौ और तीसरे को एक हज़ार रुपये का इनाम दिया । सभी प्रतिस्पर्धियों को पानी की थर्मल बोतल दी गई । सबसे कम माइलेज देने वाले नौशाद हुसैन के स्कूटर ने 63 किलोमीटर का माइलेज दिया । ग्राहक ख़ुद में आश्चर्य से भरे थे कि उनके स्कूटर का माइलेज इतना उम्दा है । ग्राहकों को झंडा दिखा कर बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पदाधिकारी रुचिका कुमारी , डॉक्टर इंद्रनाथ प्रसाद , कोहिनूर ज्वेलर के संचालक हार्दिक वडेरा और शिवम् बाइक्स के संचालक विजय मेवाड़ ने विदा किया ।
शिवम् बाइक्स के संचालक विजय मेवाड़ ने कहा यामाहा मोटर कंपनी तकनीक के नये आविष्कारों का विज्ञान है । इसलिए सौ से अधिक देशों में बड़े आराम से अपने वाहनों को बेचती है ।स्कूटर के बेहतरीन माईलेज को देखकर रेस में शामिल ग्राहक दंग थे और वे कह पड़े यामाहा is the best