Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जिला सहकारिता कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

प्रत्येक प्रखंड में कम से कम दो दो पैक्स केंद्रों में संचालित हो कस्टम हायरिंग सेंटर।

रामगढ़: उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सहकारिता कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने जिला सहकारिता कार्यालय की पूर्व में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा के क्रम में रामगढ़ जिला अंतर्गत पंजीकृत सभी 141 पैक्स केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का यह पूरा प्रयास होना चाहिए कि जिले में प्रत्येक खेती योग्य भूमिका का सही तरीके से इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार सहित अन्य लाभ दिए जाएं। मौके पर उपायुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को वैसे पैक्स जो वर्तमान में सही तरीके से संचालित नहीं हो रहे हैं उनके नियमित एवं सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण आयोजित करने का कार्य 25 अगस्त 2023 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को बताया गया कि जिले में पंजीकृत 141 पैक्सों में 29 पैक्स के पास गोदाम की सुविधा उपलब्ध है। इस पर उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्षों एवं अन्य प्रतिनिधियों को 1 सप्ताह के अंदर गोदाम के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर संबंधित प्रतिवेदन जिला सहकारिता पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी पैक्सों को अपना निबंधन सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ लिमिटेड में कराने के प्रति जागरूक करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने सिदो कानू सहकारी संघ लिमिटेड के सफल संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के प्रत्येक प्रखंड में कम से कम 2 पैक्स केंद्रों को चिन्हित करते हुए उनमें कस्टम हायरिंग सेंटर संचालित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कस्टम हायरिंग सेंटर के संचालन से ना केवल किसान आधुनिक उपकरणों को कम दर पर आवश्यकता अनुसार खेती कार्यों इस्तेमाल कर सकेंगे बल्कि पैक्स केंद्रों को भी इससे फायदा होगा। मौके पर उपायुक्त में देश के विभिन्न क्षेत्रों में पैक्सों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जानकारी बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्षों/ प्रतिनिधियों को देते हुए पैक्सों के माध्यम से जिले का विकास सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया l