Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रांची रोड सेवटा में रेलवे फाटक बंद करने का ग्रामीणों ने किया विरोध l

ग्रामीणों ने कहा फाटक बंद होने से दर्जनों गांव होंगे प्रभावित।

कृषि उत्पाद को बाजार तक ले जाने में होगी परेशानी l

जनता की समस्या के मद्देनजर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा व
मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने ओवरब्रिज बनाने कि अनुशंसा की।

रामगढ़ जिला अंतर्गत रांची रोड स्थित सेवटा रेलवे फाटक को रेल प्रबंधन द्वारा बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा l विरोध व्यक्त कर रहे ग्रामीणों का कहना हैं कि रेल प्रबंधन ने फाटक बंद करने का आदेश दिया है l लेकिन फाटक बंद हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, ग्रामीणों के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, ग्रामीण इस मार्ग से वर्षों से अपना आना-जाना कर रहे हैं, इस आलोक में स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा तथा मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल द्वारा इस फाटक को बंद करने के बजाय ओवरब्रिज निर्माण की अनुशंसा भी की गई हैं l इसके बावजूद रेल प्रबंधन फाटक बंद करने को लेकर उतारू है जिसको लेकर आज ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया गयाl इस मसले को ले एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे विधायक प्रतिनिधि संजय साव, योगेंद्र साव, परमेश्वर साव, भीम साव व युवा नेता सोनू साव रामगढ़ उपयुक्त से मिलकर फाटक नहीं बंद करने का आग्रह करते हुए ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन सोपा l