Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राजस्व कार्यों में आमजन की समस्याओं पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान

उपायुक्त द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यालय दिवस के रूप में किया निर्धारित, अनिवार्य रूप से कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे अंचल व राजस्व उपनिरीक्षक.

अन्य कार्यालय दिवस पर ससमय रहना होगा अपने-अपने हल्काओं में उपस्थित.

अवहेलना करने वाले अधिकारियों का होगा वेतन अवरुद्ध.

12621 लंबित ऑनलाइन आवेदनों को अभियान मोड में निष्पादित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

रामगढ़: क्षेत्र भ्रमण एवं जनता दरबार के दौरान लोगों द्वारा अंचल कार्यालयों में अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण आ रही समस्याओं व छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की शिकायत पर उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार में संज्ञान लिया है। इसे लेकर मंगलवार को उपायुक्त ने जिले के वरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने अंचल कार्यालयों के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यालय दिवस निर्धारित करते हुए मुख्यालय दिवस के दिन अनिवार्य रूप से अंचल निरीक्षकों एवं राजस्व उपनिरीक्षकों को अंचल कार्यालय में उपस्थित रहकर तथा अन्य कार्यालय दिवस में अपने-अपने हल्का में ससमय उपस्थित रहकर कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने अंचल निरीक्षकों एवं राजस्व उप निरीक्षकों को बायोमेट्रिक के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि उक्त निर्देश की अवहेलना से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध वेतन अवरुद्ध करने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।

12621 लंबित जाति, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्रों के आवेदनों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों को अभियान मोड में कार्य करते हुए जल्द से जल्द सभी आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया।