Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देखें किस प्रकार से इस बेखौफ अपराधी में खुलेआम गोली मारकर रोशन साव को मौत के घाट उतार दिया,cctv फुटेज,

वायरल हुआ माही रेस्टोरेंट के संचालक रोशन साव की हत्या का cctv फुटेज, देखें किस प्रकार से इस बेखौफ अपराधी में खुलेआम गोली मारकर रोशन साव को मौत के घाट उतार दिया ।

रामगढ़ पुलिस को खुली चुनौती देकर खुलेआम गोली मारकर व्यवसाई रोशन साव की हत्या करने का वीडियो दर्शाता है कि रामगढ़ में किस प्रकार से अपराधियों के मनोबल सातवें आसमान पर चढ़े हुए हैं l इन को किसी का डर नहीं, क्योंकि ये लोग सिर्फ व्यवसाई और कारोबारियों को ही नहीं पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी अपने बन्दुक का निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं, यह वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज की घटना रविवार शाम की है जहां रामगढ़ के बासल ओपी क्षेत्र के माही रेस्टोरेंट संचालक रोशन साव कि अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस हत्या की घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैl दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । आपको बता दें कि रविवार की देर शाम अपराधियों ने एक रेस्टोरेंट के मालिक रोशन कुमार साहू को गोलियों से भून डाला, इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गया । इस हत्या की वारदात से ग्रामीणों में जहां दहशत का माहौल है वहीं उनके अंदर पुलिसिया कार्रवाई के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिलाl ग्रामीणों ने पतरातु- रांची फोरलेन को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया थाl किसी के भी आवागमन पर रोक थी गाड़ियों की लंबी-लंबी कतार लग गई आकर्षित ग्रामीण टायर जलाकर बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे । इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार इन हथियारों की तफ्तीश में जुट गई है l