Logo
ब्रेकिंग
Bjp प्रत्याशी ढुल्लु महतो के समर्थन में विधायक सरयू राय के विरुद्ध गोलबंद हूआ झारखंड वैश्य समाज l हजारीबाग लोकसभा इंडिया प्रत्याशी जेपी पटेल ने किया मां छिनमस्तिका की पूजा अर्चना l गांजा तस्कर के साथ मोटासाइकिल चोर को रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार स्वीप" अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुआ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन... *हमारा लक्ष्य विकसित भारत और विकसित हज़ारीबाग: जयंत सिन्हा* आखिर कैसे हुई पुलिस हाजत में अनिकेत की मौ' त? नव विवाहित पति पत्नी का कुएं में मिला शव l Royal इंटरप्राइजेज के सौजन्य से Addo ब्रांड के टेक्निकल मास्टर क्लास का रामगढ़ में आयोजन | रामगढ़ में हजारीबाग डीआईजी की पुलिस टीम पर कोयला तस्करों का हमला l ACB के हत्थे चढ़ा SI मनीष कुमार, केस डायरी मैनेज करने के नाम पर मांगा 15 हजार

17 को BJP में बाबूलाल की होगी घर वापसी, बन सकते विरोधी दल नेता

भाजपा सूत्रों के अनुसार बाबूलाल को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता बनाया जाएगा।

धनबाद। झारखंड विकास मोर्चा (प्रो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की भाजपा में घर वापसी होने जा रही है। मई,  2006 में मरांडी ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। तबसे वे झारखंड विकास मोर्चा (प्रो) बनाकर झारखंड की सत्ता की राजनीति में वापसी के लिए कवायद कर रहे थे। इसमें सफलता नहीं मिलने के बाद बाबूलाल ने अपने पुराने घर में ही 14 साल बाद लाैटने का फैसला कर लिया है। 17 फरवरी को बाबूलाल भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद बाबूलाल की भूमिका भी तय हो गई है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार बाबूलाल को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता बनाया जाएगा। मरांडी विधानसभा सदस्य हैं। वे गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। मरांडी ने 8 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथूर से मुलाकात कर भाजपा में शामिल होने के प्लान को अंतिम रूप दिया। इसके अगले दिन मरांडी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर प्लान के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। बाबूलाल मरांडी फिलहाल भाजपा में शामिल होकर बगैर कोई पद लिए ही कार्य करना चाहते हैं। लेकिन, भाजपा का दवाब है कि वे विधानसभा में विरोधी दल के नेता की भूमिका का निर्वहन करें। भाजपा ने विधानसभा में अब तक किसी को विधायक दल का नेता नहीं बनाया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद विधायक दल की बैठक होगी। उसमें सर्वसम्मति से बाबूलाल के विधायक दल के नेता बनाने की घोषणा कर दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार 17 को रांची में मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मरांडी भाजपा में शामिल होंगे। इस माैके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेवारी भाजपा की होगी। कार्यक्रम में जाकर बाबूलाल भाजपा में शामिल होने की घोषणा करेंगे। हालांकि अभी कार्यक्रम स्थल फाइनल नहीं हुआ है। पहले मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम करने की बात थी लेकिन वह खाली नहीं है। प्रभात तारा मैदान या हरमू मैदान में से किसी एक में कार्यक्रम करने की तैयारी में भाजपा जुट गई है।