Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

15 अगस्त को पीसीआर भवन में मनाया जाएगा, स्वतंत्रतता दिवस, सितंबर में लगाया जाएगा मेडिकल कैंप l

रामगढ़ : प्रेस क्लब रामगढ़ जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार 06 अगस्त को पीसीआर भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और संचालन योगेंद्र कुमार सिन्हा ने किया। इस बैठक में क्लब के सह सचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष तरूण बागी, कार्यकारिणी सदस्य मो. वलीउल्लाह, दुर्वेज आलम, विनीत कुमार और दिनेश कुमार मौजूद थे। बैठक में कुल 9 एजेंडे पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में क्लब परिसर में स्वतंत्रतता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पूर्वाह्न 10.30 बजे पूरे उल्लास के साथ झंडा फहराने का निर्णय लिया गया। इसमें क्लब के सभी सदस्यों से शामिल होने की अपील की गई है। बैठक में पत्रकारों और उनके परिजनों के कल्याणार्थ पीसीआर भवन में सितंबर माह में वृहत मेडिकल कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। मेडिकल कैंप के तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। क्लब में चल रहे मॉडल शौचालय निर्माण हर हाल में 12 अगस्त तक पूरा करने को संवदेक से कहा गया है ताकि स्वतंत्रतता दिवस से पहले 13 अगस्त को उसे हैंडओवर किया जाएगा। इसके अलावा क्लब को सुदृढ़ करने के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क संग्रहण और आई कार्ड वितरण को लेकर निर्णय लिया गया। सदस्यों से वर्ष 2022-23 का वार्षिक सदस्यता शुल्क हर हाल में 31 अगस्त तक जमा कर देने की अपील की गई है। इसके अलावा क्लब के सदस्यों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। वहीं जरूरतमंद सदस्यों की जरूरत में उनके साथ खड़ा होने का निर्णय लिया गया। पीसीआर कार्यकारिणी की अगली बैठक रविवार 10 सितंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे से होगी। इसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से उपस्थित रहने की अपील की गई।