Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

प्रतियोगी परीक्षा विधेयक के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

विधानसभा के मानसून सत्र में पारित हुए प्रतियोगी परीक्षा विधेयक -2023 का विरोध करते हुए आजसू छात्र संघ ने रामगढ़ के सुभाष चौक में जिला अध्यक्ष देवा महतो के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पूतला फूंका। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवा महतो ने कहा कि झारखंड सरकार छात्र विरोधी विधेयक लाकर छात्रों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।कदाचार मुक्त परीक्षा का विधेयक बता सरकार छात्रों के द्वारा परीक्षा नियामक में गड़बड़ी के विरोध को दबाना चाहती है। पूर्व मे प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी होने पर आजसू छात्र संघ मुखर होकर सरकार और संबंधित आयोग का विरोध करती रही है और विरोध का सकारात्मक परिणाम भी छात्र को मिला है।

प्रतियोगी परीक्षा विधेयक काला कानून है। विधेयक के लागू होने से सरकार और परीक्षा पर्षद निरंकुश हो जाएगी,और छात्रों के स्वर और मांग को कूचल दिया जाएगा। पूतला दहन में मुख्य रूप से रामगढ़ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष रोहित सोनी नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार महतो अजय आस्था रवि कुमार सोनु कुमार, डब्लू महतो, गोल्डेन कुमार,विजय कुमार, शंकर कुमार, अरविन्द कुमार, हर्ष कुमार, राजकुमार महतो, मनीष कुमार महतो, बिटू कुमार, अनिल मुर्मू, सिकंदर कुमार, कुणाल कुमार, रवि कुमार, निखिल कुमार, बबलू कुमार, सूरज यादव, विशाल साहू, नेवार्षिकान्त चंदन, आदि छात्र लोग उपस्थित थे