Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महज चंद पैसों के लिए दोस्त बन गया कातिल, अपने ही साथी को चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला l

दोस्ती के नाम पर बदनुमा दाग़ लगा देने वाली हत्या की ये वरदात झारखंड के रामगढ़ की है. जहां एक दोस्त ने महज कुछ पैसों के लिए अपने ही दोस्त पवन यादव को मौत के घाट उतार डाला. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने रामगढ़ में हुए पवन यादव हत्याकांड का महज 24 घंटे में खुलासा कर लिया है और इस हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले मृतक पवन यादव के दोस्त मोहम्मद हमास, आजाद, सोनू यादव को और कौशर जहां को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है l
गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक भी बरामद कर लिया है l

यह रिश्ते को झकझोर कर रख देने वाली वारदात झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की है जहां रानीबाग निवासी पवन यादव की हत्या उसके दोस्तों ने बकाया पैसों के लिए चाकू से गोदकर कर दी थी. रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया और 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मृतक पवन यादव के दोस्त मोहम्मद हमास,
आज़ाद और सोनू यादव सहित कौशर जहां को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है l

ये हत्या 01 अगस्त की रात्रि को की गई थी. बताया गया कि पवन यादव के दोस्त हमास, आजाद और सोनू ने पवन यादव को रामगढ़ थाना क्षेत्र के जारा टोला स्थित मैदान के पास चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कांड में प्रयुक्त खून लगा चाकू, हमास का खून लगा कपड़ा, कांड में प्रयुक्त सोनू यादव की मोटरसाइकिल और मृतक पवन यादव का मोबाइल भी जब्त किया है।

मृतक पवन यादव को रामगढ़ के जारा टोला स्थित मैदान के पास इन सभी अभियुक्तों ने बुलाया और चाकू से गोद डाला. घायल अवस्था में पवन यादव को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. एसडीपीओ ने बताया कि हमास की मां कौशर जहां को साक्ष्य मिटाने और अभियुक्तों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है l