Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़: सीसीएल कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, रांची रेफर

रजरप्पा थाना क्षेत्र की घटना, अज्ञात अपराध कर्मियों ने चलाई गोली, सीसीएल वासरी प्रोजेक्ट कर्मी गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर l

रामगढ़ : सीसीएल रजरप्पा आवासीय कॉलोनी ए टाइप स्थित सरना स्थल मोड़ के पास अपराधियों ने सीसीएल कर्मी आशीष बनर्जी पर गोली चलाई. गोली लगने से सीसीएल कर्मी आशीष बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने आशीष बनर्जी पर दो गोली चलाई. गोली आशीष बनर्जी के पेट और पीठ पर लगी है. गोली लगने के बाद आशीष बनर्जी घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रजरप्पा के सिल्वर जुबली अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के बाद उन्हें रांची रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हैं. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया गया है. बताया जाता है कि आशीष बनर्जी रजरप्पा सीसीएल वासरी में कार्यरत है.