कलश वेंकटेश में आयोजित भजन संध्या में मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर रामगढ़ पहुंची. उन्होंने यहां एक भक्ति संध्या में हिस्सा लिया और अपनी गीतों से लोगों को जमकर झुमाया. इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में मां छिन्नमस्तिका की पूजा की और आरती में शामिल हुईं।
इस भजन संध्या में गायक शहनाज अख्तर के अलावे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, रामगढ़ के पूर्व विधायक ममता देवी सहित बड़ी तादाद में क्षेत्र के प्रतिष्ठित और गणमान्य लोग मौजूद रहे l
रामगढ़ : देश कि प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर कलश वेंकटेश मैरिज हॉल में भक्ति संध्या जागरण में पहुंची l भजन संध्या से पहले वह देश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिके की पूजा अर्चना की और माता की संध्या आरती में शामिल हुई l
शहनाज अख्तर ने मंदिर के पुजारियों से मंदिर के इतिहास और विशेषताओं के बारे में जाना l गायिका ने कहा कि रजरप्पा मंदिर के बारे में काफी कुछ पढ़ा और सुना था आज साक्षात्कार होने का सौभाग्य प्राप्त हुआl उन्होंने कहा कि वो रामगढ़ दूसरी बार आई है इससे पहले जब वह आई थी तो माता के दरबार नहीं जा पाई थी, उन्हें पहली बार यहां आने का सौभाग्य मिला खूबसूरत और मनोरम वादियों के बीच मंदिर बसा है जो काफी मनमोहक है l