Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमन श्रीवास्तव गैंग के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हरदेव कंस्ट्रक्शन साइट में की थी फायरिंग l 

अमन श्रीवास्तव गैंग के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हरदेव कंस्ट्रक्शन साइट में की थी फायरिंग l 

अमन श्रीवास्तव गिरोह के निर्देश पर हुई थी फायरिंग l

रामगढ़: बीते दो मई को पतरातू स्थित हरदेव कंस्ट्रक्शन साइट पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया है। घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पतरातू डैम के समीप रेस्टोरेंट से पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो गोली जब्त किया है। प्रेसवार्ता में एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि हरदेव कंस्ट्रक्शन की साइट पर दो अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम देते हुए कर्मियों को धमकी दी थी। घटना को लेकर पतरातू थाना में मामला दर्ज किया गया। जिसपर पतरातू एसडीपीओ मिली गुप्त सूचना के आधार पर पतरातू डैम के निकट किंग रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई। जहां से सन्नी कुमार और ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों बेगूसराय (बिहार) के रहनेवाले हैं।
बताया कि अभियुक्तों ने अमन श्रीवास्तव गिरोह के लिए रंगदारी को लेकर फायरिंग की थी। इसके पास से एक देशी पिस्टल और दो गोली बरामद हुई है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है।