Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

BIG BREAKING : रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित अन्य 12 को 5 साल की सजा।

हजारीबाग कोर्ट ने विधायक ममता देवी सहित अन्य 12 को 5 वर्षों की सजा सुनाई

हज़ारीबाग़ : झारखंड का बहुचर्चित गोला गोलीकांड में हजारीबाग कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है. कोर्ट ने रामगढ़ विधायक ममता देवी को 5  साल की सजा सुनायी है. बता दें कि पिछली सुनवाई दौरान कोर्ट ने विधायक ममता देवी समेत 13 लोगों को दोषी करार दिया था. व्यवहार न्यायालय के अपर न्यायाधीश विशेष न्यायालय एमपी एमएलए की अदालत ने रजरप्पा थाना कांड संख्या 17/2016 मे सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजीव जायसवाल, विधायक ममता देवी, कुंवर महतो, दिलदार अंसारी, भावेश्वर भगत, यदु महतो, मनोज, पूजा, कालेश्वर महतो, लाल बहादुर महतो, वासुदेव प्रसाद, आदिल इनामी, अभिषेक कुमार सोनी और सुभाष महत्व को भादवि की धारा 147, 148,149,341,353,324 325,326,340,338,309,504,506 427 और 435 में दोषी पाया था.

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे कोर्ट

वहीं विधायक ममता देवी और भाजपा नेता राजीव जयसवाल के सैकड़ों समर्थक आज 13 दिसंबर को हजारीबाग कोर्ट गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोर्ट में सजा की सुनवाई सुनने के लिए पहुंचे हैं। कोर्ट द्वारा 5 वर्षों की सजा सुनाए जाने के बाद लोगों के बीच माहौल तनावपूर्ण व गमगीन हो गया। दोषी करार दिए गए लोगों के सगे संबंधी रोते बिलखते दिखे।