Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट में बच्चों के लिए संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

खेलकूद प्रतियोगिता में रामगढ़ संकुल के सात विद्यालयों ने हिस्सा लिया

Ramgarh/News lens:केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ संकुल के सात विद्यालयों ने हिस्सा लिया। केवी बरकाकाना, केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा, केंद्रीय विद्यालय पतरातू, केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग, केंद्रीय विद्यालय चतरा, केंद्रीय विद्यालय गढ़वा, केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट।

इस प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती एजे बारा खेल ध्वज का ध्वजारोहण करके एवं खेल मशाल जलाकर किया। विद्यालय की ओर से मोनीष पटेल ने सभी आए हुए प्रतिभागियों को शपथ दिलाया। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए कबड्डी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्सी कूद और रिले दौड़ इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर के 240 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजय खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है। कबड्डी बालक एवं बालिका में रामगढ़ कैंट चैंपियन रहा।
बालिका में द्वितीय स्थान पर केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना एवं बालक में द्वितीय स्थान केंद्रीय विद्यालय पतरातू ने हासिल किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामगढ़ प्रथम स्थान पर, केवी गढ़वा द्वितीय स्थान पर रहा। खेल का संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक बीके मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार मिश्रा ने किया।