Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शिक्षक और छात्रों का संबंध जन्म जन्मांतर का होता है: प्राचार्य

Ramgarh/News lens:डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में कक्षा बारहवीं के छात्र -छात्राओं के लिए विदाई सह आशीर्वचन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक एवं छात्रों ने हवन कार्य किया। छात्रों ने हवनकुंड में अपने दोषों एवं कमियों को डालकर भष्म कर दिया तो शिक्षकों ने प्रज्वलित ज्ञानपुंज से उनके जीवन को आशीर्वचनों से सींच कर पुष्पित किया।

मौके पर मुख्य रूप से मौजूद विद्यालय के प्राचार्य एचके झा ने बारहवीं के छात्रों पर पुष्प वृष्टि कर उन्हें सदैव पुष्पित पल्लवित होने का आशीष दिया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक और छात्रों का संबंध जन्म जन्मांतर का होता है। अच्छे छात्र और शिक्षक कभी एक दूसरे को भूल नहीं पाते हैं। स्कूल से प्राप्त शिक्षा और संस्कार जीवन के हर क्षेत्र में काम आते हैं। समारोह का संचालन ग्यारहवीं के छात्र अहरार अहमद और छात्रा नलिनी कुमारी ने किया। तीनों संकायों में बारहवीं के विज्ञान संकाय के वर्ग शिक्षक पूनम प्रसाद, वाणिज्य के अंशुमन कुमार और कला के उमापति ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।