Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांतनु मिश्रा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

रामगढ़ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांतनु मिश्रा को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के निर्देश पर प्रदेश के चार नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। ये चारो पूर्व में संगठन के जोनल को-ऑर्डिनेटर के रूप में कार्य कर रहे थे। इन चारों में रामगढ़ निवासी शांतनु मिश्रा भी शामिल हैं। श्री मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुये प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जाहिर किया है कि इनके कार्यों से संगठन प्रदेश में और अधिक मजबूत होगा। शांतनु मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर रामगढ़ जिला के कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, बलजीत सिंह बेदी, मुकेश यादव, शहजाद खान, संजय साव, बलराम साहू, संजीव खंडेलवाल, जय कुमार अग्रवाल, उपेंद्र वर्मा, मंटू करमाली, रामविनय महतो, संतोष सोनी, जनार्दन पाठक आदि शामिल हैं।