Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MRP से ज्यादा में शराब बेचने वालों की खैर नहीं, उपायुक्त ने दिया जांच अभियान चलाने का निर्देश ।

उत्पाद कार्यालय रामगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा ।

नियमानुसार शराब की बिक्री नहीं होने अथवा एमआरपी से अधिक दर पर शराब की बिक्री से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर करे कार्रवाई।

रामगढ़: उत्पाद कार्यालय, रामगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सबसे पूर्व सहायक आयुक्त उत्पाद श्री अजय कुमार गोंड से रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों व अनुज्ञप्ति धारी शराब विक्रेताओं के नियम अनुसार शराब की बिक्री सुनिश्चित करने को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने सहायक आयुक्त, उत्पाद को नियमित रूप से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अनुज्ञप्ति धारी शराब विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर दुकान में संधारित किए जाने वाले स्टॉक पंजी, एमआरपी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिया इसके साथ ही उपायुक्त वैसे अनुज्ञप्ति धारी शराब विक्रेता जोकि नियमानुसार शराब की बिक्री नही कर रहे हैं अथवा एमआरपी से अधिक दर पर शराब की बिक्री कर रहे है के विरुद्ध नियमित रूप से आवश्यक जांच अभियान चलाएं एवं की गई कार्रवाई से सम्बंधित प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।