Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला- 1932 के खतियानधारी ही झारखंडी,OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण, जानें अन्य फैसले

रांची : हेमंत कैबिनेट ने 1932 का खतियान राज्य में लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. झारखंड में स्थानीय की परिभाषा विधेयक- 2022 के प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति दी गई है. 1932 के पूर्व के पूर्वजों को झारखंड का स्थानीय निवासी माना जायेगा. इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. इसके अलावा ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है. हेमंत सरकार ओबीसी को 27% आरक्षण के प्रस्ताव को 9वीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी. बुधवार को झारखंड मंत्रालय में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इसपर फैसला लिया गया है.

इसके अलावा सुखाड़ को देखते हुए किसानों को राहत देने का फैसला लिया गया है. किसानों को रबी में 90% अनुदान पर बीज दिया जाएगा. वर्तमान बीज नीति को सरकार ने शिथिल किया है.  कृषि विभाग की ओर से किसानों को बीज देने के लिए नीति बनायी गई है. नीति में प्रावधान है कि पहले 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को बीज दिया जाता था अब इसे बढ़ाकर 90 प्रतिशत किया गया है. इस बार रबी के मौसम में किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर बीज मिलेगा.

रांची से आकाश शर्मा की रिपोर्ट