Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीसीएल के सिल्वर जुबली अस्पताल में लोगों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ: डीसी 

Rajrappa/News lens:रजरप्पा स्थित सिल्वर जुबली अस्पताल में गुरुवार को भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के वार्ड का उदघाटन किया गया। उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ उपायुक्त संदीप कुमार व विशिष्ट अतिथि रजरप्पा जीएम आलोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि  सीसीएल का सिल्वर जुबली अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़ गया है। अब मरीजों को यहां पर आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। मरीज यहां आकर पांच लाख तक का इलाज निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि जीएम आलोक कुमार ने कहा कि सीसीएल हमेशा अपनी दायित्वों का निर्वहन करती हैं। इस अस्पताल के माध्यम से सीसीएल के लोगों के अलावे सीएसआर योजना से आसपास के ग्रामीणों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

अब इस अस्पताल के माध्यम से लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ भी मिलेगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत सिल्वर जुबली अस्पताल के एरिया मेडिकल ऑफिसर एनके सिंह द्वारा बुके देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक कार्मिक पीएन मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन एसओपी अजित कुमार गोस्वामी ने किया।

मौके पर चितरपुर बीडीओ हुलास महतो, थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू, रजरप्पा पीओ ओपी चौबे, उप प्रबंधक कार्मिक एएन सिंह, आँचल श्रीवास्तव, अस्पताल के डॉ आरपी वर्णवाल, डॉ एल विनीला, डॉ विजय कुमार, यूनियन प्रतिनिधि राजेन्द्रनाथ चौधरी, रविंद्र वर्मा, सुरेश राम, युगल किशोर, हाजी अख्तर आजाद, अमरनाथ वर्मा, आरके उपाध्याय, महेंद्र मिस्त्री, एसएन सिंह, गजेंद्र चौधरी, जगन रविदास, बीएल गोंसाई, अस्पताल कर्मी  सुरेंद्र कुमार, अमित मधाई ,  विकास रंजन, एमएन भगत, झलकू महतो, सिस्टर एम एक्का, एएल टुडू, लिली सामुएल, नवनीता कुमारी, उर्मिला देवी, कैलास घांसी, गिरिवर राजभर सहित कई मौजूद थे।