Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

निबंध व पेंटिंग  प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा 

Newslens: चितरपुर के इस्लामिक दर्सगाह में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) रामगढ़ ने स्कूली बच्चों के लिए निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इंटेक इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे भारत में कर रही है। झारखंड में इस कार्यक्रम का आयोजन इंटेक झारखंड के को-कन्वेनर अमिताभ घोष के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में आरके पब्लिक स्कूल, मेकोस पब्लिक स्कूल, मिनारा इंटरनैशनल स्कूल, उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, दरसगाह इस्लामी स्कूल व उत्क्रमित हाई स्कूल रजरप्पा से कुल 65 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कक्षा 7- 9 के विद्यार्थियों के लिए था। सभी प्रतिभागियों को इंटेक ने पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। तथा 10 राष्ट्रीय विजेता को नई दिल्ली शैक्षिक भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत इंचार्ज फैयाज अहमद के स्वागत भाषण से शुरू हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बसंत कुमार हेतमसरिया (पूर्व गवर्नर रोटरी क्लब) ने गांधीवाद में भाषण देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन के प्रतेक पहलू में गांधी जी का उदाहरण मिलता है। जिसका आचरण हमें करना चहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ लियो एंथोनी ने कहा कि गांधी सिर्फ व्यक्ति नहीं एक विचारधारा है। जिस पर आज पूरे देश को चलने की जरूरत है। इस दौरान योगेन्द्र उपाध्याय, अबू अहमद सिद्दीकी, जमशेदपुर से आए इंटेक कॉर्डिनेटर आशीष निकेतन ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सफकत उल्लाह व धन्यवाद ज्ञापन सनाउल्लाह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वसीम हसन, कमर सिद्दीक, राजा अहमद, अहमद उल्लाह फलाही, वासिफ  इक़बाल, इंतेखाब आलम, मोबाससिर, इब्राहिम अहमद का सराहनीय योगदान रहा।