Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गलत सूचना प्रसारित करने पर उचित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करेेगी सरकार 

गलत सूचना प्रसारित करने पर उचित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करेेगी सरकार

रांची : राज्य में चल रही ईडी की छापेमारी के संदर्भ में कुछ मिडिया संस्थानों द्वारा झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का नाम आरोपी के साथ जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करता है। कुछ मिडिया द्वारा प्रसारित किया जा रहा समाचार स्पष्ट रूप से इंगित करता है जिसमें जानबूझकर मुख्यमंत्री झारखण्ड को किसी व्यक्ति से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। यह किसी भी राज्य सरकार के मुख्यमंत्री के सार्वजनिक पद की गरिमा का पूर्ण उल्लंघन है। झारखण्ड सरकार ने भारत सरकार की एजेंसियों द्वारा की गई सभी जांचों और कार्रवाईयों में अब तक हर संभव सहयोग प्रदान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय सार्वजनिक महत्व के रोजमर्रा के मामलों पर रिपोर्ट करने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता का पूरी तरह से समर्थन करता है। हालांकि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्मों का प्रचार-प्रसार और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राज्य के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की खतरनाक प्रवृत्ति मीडिया के एक वर्ग के स्पष्ट इरादों को बताती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

यदि झारखण्ड सरकार को दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट और ट्वीट/डिजिटल पोस्ट डालने के और मामले का पता चलता है, तो उचित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कदम उठाए जायेंगे।
Team PRD ( CMO)