Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रिमांड होम के बच्चों के लिए स्वच्छता दूत पप्पू सरदार ने उपायुक्त को शिक्षा एवं खेल सामग्री सौंपा

जिला प्रशासन ने की रिमांड होम के बच्चों में सकारात्मक परिवर्तन लाने की पहल

रिमांड होम के बच्चों के लिए स्वच्छता दूत पप्पू सरदार ने उपायुक्त को शिक्षा एवं खेल सामग्री सौंपा

जिला प्रशासन ने की रिमांड होम के बच्चों में सकारात्मक परिवर्तन लाने की पहल

जमशेदपुर से नीरज तिवारी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : घाघीडीह स्थित रिमांड होम (बाल सुधार गृह) के बच्चों में जीवन जीने के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने की पहल जिला प्रशासन कर रहा हैं। इसी क्रम में जिला उपायुक्त विजया जाधव के अनुरोध पर सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक समाजसेवी पप्पू सरदार ने आगे बढ़कर रिमांड होम के बच्चों के लिए कई प्रकार के मनोरंजन हेतु शिक्षा एवं खेल सामग्री डीसी को सौंपा हैं। इस मौके पर उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देश पर रिमांड होम के बच्चों में सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने के लिए जिला प्रशासन द्धारा प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रिमांड होम में 74 बच्चे हैं। जिसमें कई बच्चे द्धितीय एवं तृतिय श्रेणी में मैट्रिक पास हैं। ऐसे बच्चों का चयन कर शिक्षा अभियान से जोडा जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि रिमांड होम के बच्चों के लिए पप्पू ने सिने तारिका माधुरी दीक्षित के नाम पर जनरल नॉलेज, मनोरंजन कहानियां, चित्रांकन की किताब और कॉपी, चित्रांकन हेतु कलर पेंसिल, पेन, खेलने के लिए कैरमबोर्ड एवं लुडू आदि का सहयोग दिया हैं। डीसी ने पप्पू सरदार का अभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यो के लिए शहर के और भी सामाजिक संगठनों को आगे आने की जरूरत हैं।