Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जमशेदपुर : सनकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बच्चों को घर में बंद कर हुआ फरार

पत्नी को मारने के बाद दो बच्चों को घर में बंद कर आरोपी हुआ फरार

सनकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बच्चों को घर में बंद कर हुआ फरार

पत्नी को मारने के बाद दो बच्चों को घर में बंद कर आरोपी हुआ फरार

दो दिन पहले ही किराए के मकान में रहने आए थे पति-पत्नी

रिपोर्ट : नीरज तिवारी

झारखंड के जमशेदपुर में मामूली विवाद के बाद एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया. घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी की है, जहां पत्नी को मारकर और दो मासूम बच्चों को घर में बंद कर आरोपी पति भाग गया.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक महिला का नाम रेखा देवी है और उसका पति चालक का काम करता है. 2 दिन पहले ही यह दंपत्ति किराए के मकान में रहने आया था. मंगलवार की सुबह महिला का पति घर लौटा तो किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया.
आरोपी पति ने इसके बाद पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. महिला के सिर पर चोट लगने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गई, जिसे अस्पताल पहुंचाने की जगह तड़पता  हुआ छोड़ वो मौके से फरार हो गया. इस दौरान उसने दो बच्चों को भी घर में बंद कर दिया.
जब पड़ोसियों को इसकी इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया. घटनास्थल पर पहुंची उलीडीह थाने की पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
जमशेदपुर से नीरज तिवारी की रिपोर्ट