Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

10 और 11 मार्च को मारवाड़ी धर्मशाला में होगा फाल्गुन धूम

फैंसी साड़ियां, कुर्ती, ज्वेलरी, होली और गणगौर का समान ,लड्डू गोपाल, फूड स्टॉल तथा बच्चों की गेम होंगी आकर्षण का केंद्र

10 और 11 मार्च को मारवाड़ी धर्मशाला में होगा फाल्गुन धूम

फाल्गुन धूम में फैंसी साड़ियां, कुर्ती, ज्वेलरी, होली और गणगौर का समान ,लड्डू गोपाल, फूड स्टॉल तथा बच्चों की गेम होंगी आकर्षण का केंद्र

रामगढ़ : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की रामगढ़ कैंट चेतना शाखा के द्वारा पिछले साल की भांति इस साल भी फाल्गुन धूम मेले का आयोजन किया जा रहा है। शाखा प्रेसिडेंट मिली अग्रवाल ने बताया कि यह दो दिवसीय मेला का आयोजन दिनांक 10 मार्च और 11 मार्च को स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला चट्टी बाजार में सुनिश्चित हुआ है ।
इस पूरे कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
चेतना शाखा सचिव मीनू बगड़िया ने बताया कि इस बार मेले को और भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए पूरे झारखंड से आए लोगों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है जिसमें फैंसी साड़ियां, कुर्ती, फैंसी ज्वेलरी, होली और गणगौर का समान ,लड्डू गोपाल का समान फूड स्टॉल तथा बच्चों के लिए गेम आदि की व्यवस्था रहेगी। मेले की सफलता हेतु सभी शाखा सदस्य बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। जिसमें मुख्य रुप से आरती शर्मा, श्वेता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल,रिंकल अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रीना मोदी ,डॉक्टर नीति बरेलिया ,वर्षा अग्रवाल ,कीर्ति अग्रवाल ,स्नेहा जैन स्वाति मित्तल ,गरिमा गोयल आदि मौजूद थी।