Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शिक्षा के साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी : बीडीओ 

Ramgrah/News lens:डीएवी रजरप्पा मैदान में सोमवार को  प्रखंड स्तरीय खेल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चितरपुर व दुलमी प्रखंड के लगभग  36 विद्यालयों के सैकड़ो बच्चों ने लिया हिसा। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद चितरपुर बीडीओ हुलास महतो व विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश चौधरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो इंशाअल्लाह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद में बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागी रामगढ़ स्थित सिद्धू कान्हू मैदान में मंगलवार को जिला स्तरीय खेल उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक असगर अली द्वारा किया गया। मौके पर भुचुंगडीह मुखिया प्रभा देवी, पंसस रविंद्र महतो, गौरी शंकर दांगी, सुनील प्रसाद, पवन कुमार, सहदेव राम, सुरेंद्र कुमार,राजकिशोर प्रसाद, बिमलेश कुमार महतो, शिलोन कुमार भारती, प्रिया कुमारी, संजय केंवट, सहित ओहदार, हीरू प्रजापति, बिनोद महतो, बुद्धनाथ महतो, पप्पू ठाकुर, कृपाल महतो, राहुल शर्मा, लुकमान अंसारी, चंचला कुमारी, शाहनवाज अहमद, नरेश दीवान सहित कई मौजूद थे।