Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना टीकाकरण मामले में रामगढ़ को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए उपायुक्त माधवी मिश्रा मिला सम्मान

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले को झारखंड विधानसभा की 21 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में रामगढ़ जिले को कोरोना टीकाकरण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ डीसी माधवी मिश्रा को सम्मानित किया है।
इस मामले में माधवी मिश्रा ने बताई कि यह पुरस्कार सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की कड़ी मेहनत से हुआ संभव।
झारखंड विधानसभा की 21 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान कोरोना टीकाकरण में पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए रामगढ़ जिले को सम्मानित किया गया है।
जिला प्रशासन रामगढ़ की तरफ से उपायुक्त माधवी मिश्रा ने यह सम्मान ग्रहण किया है। उपायुक्त ने कोरोना टीकाकरण में दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कही कि जिस प्रकार से स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में निरंतर रूप से कार्य करते हुए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराने का प्रयास किया है इसी का नतीजा है कि आज रामगढ़ जिले ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।