Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रजरप्पा: रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना में रावण दहन के दौरान हुआ ग्रामीणों और पुलिस में झड़प

पत्थरबाजी में डीएसपी संजीव मिश्रा और रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार हुए घायल

रजरप्पा: रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना में रावण दहन के दौरान हुआ ग्रामीणों और पुलिस में झड़प

रावण दहन रोकने के लिए गई पुलिस दल पर हुआ हमला

पत्थरबाजी में डीएसपी संजीव मिश्रा और रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार हुए घायल

डीएसपी मुख्यालय को भी लगी है चोट

कई पुलिस अधिकारी और जवान हुए घायल, कई ग्रामीण को भी लगी है चोट

जिला के एसपी सहित कई अधिकारी गांव में कर रहे कैंप, छावनी में तब्दील

रजरप्पा: जिला में शनिवार दुर्घटनाओं का दिन रहा। जिला में सुबह भुरकुंडा के एक कांग्रेसी नेता की हत्या की खबर सामने आई वहीं शाम को रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना गांव में रावण दहन के विवाद में बड़ी घटना घटने की बात सामने आई है। घटना जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना गांव के केतारी टोला की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बड़कीपोना दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा के तारी टोला में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार की देर शाम 6 बजे से रावण दहन का कार्यक्रम आरंभ हुआ। अभी अतिथियों का स्वागत ही चल रहा था कि इतने में रजरप्पा थाना पुलिस पहुंच गई। रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने आयोजकों से कहा कि एसपी साहब का आदेश है कि रावण दहन नहीं करना है। इसके बावजूद आप लोग रावण दहन कैसे कर रहे हैं। पुलिस और आयोजकों में अभी बातचीत चल ही रही थी कि इतने में किसी ने बिजली का लाइन काट दिया। इसके बाद यहां विवाद आरंभ हुआ। विवाद आरंभ होते ही गांव के लोग उग्र हो गए।
पुलिस और आयोजकों के बीच विवाद हो ही रहा था कि गांव के लोगों ने पत्थर चलाना शुरु कर दिया। जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने के बाद कई पुलिसकर्मी पत्थर की मार से जख्मी हो गए। इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव करते हुए लाठीचार्ज किया है। जिसमें कई ग्रामीणों को चोट लगने की बात कही जा रही है।
इस हिंसक झड़प में डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार मिश्रा, रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन देवनारायण ठाकुर नरेंद्र कुमार सहित कई अन्य पुलिसकर्मी पत्थर की मार से घायल हो गए हैं। उनका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही पत्थरबाजी से पुलिस के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव को रामगढ़ पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। जिला के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई आरंभ हो गई है।
वहीं जानकारों ने बताया कि गांव में रावण दहन करने वाले ज्यादातर लोग भाग निकले हैं। पुलिस अधीक्षक और रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। पूरे गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं रामगढ़ एसडीओ जावेेेद हुसैैैन ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर निषेधाज्ञा लगाई जा सकती है।