Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ : कुत्ते को बचाने में पलटी कार, दो की मौके पर दर्दनाक मौत, तीन घायल

दुर्घटना में मोहित कुमार और गोलू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दीपक झा, रिशु कुमार, रिकी कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं

रामगढ़ : रामगढ़ जिला कुज्जू ओपी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बोंगावार में कुत्ते को बचाने में एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें इस दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा हैं.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग की ओर से रजरप्पा मंदिर जा रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार सड़क से पार कर रहे एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. लोगों ने बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी जिसके कारण यह कई बार पलटी खा गई. इस दौरान कार में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
जबकि कुछ घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. उनमें से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रिम्स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में बिहार के शेखपुरा के बरबीघा के रहने वाले लोग मां छिन्नमस्तिका की पूजा करने रजरप्पा जा रहे थे. इस दुर्घटना में मोहित कुमार और गोलू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दुर्घटना में दीपक झा, रिशु कुमार, रिकी कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.