Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राज्यपाल रमेश बैस सपरिवार पहुंचे पतरातू डैम जिला के अधिकारियों ने राज्यपाल का किया स्वागत

पतरातू डैम पर्यटकों को तेजी से अपनी और आकर्षित कर रही है।

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड में पतरातू डैम पर्यटकों को तेजी से अपनी और आकर्षित कर रही है। पतरातू डैम की खूबसूरत वादियां चर्चा का विषय बनी हुई है।
पतरातू डैम की खूबसूरती और प्राकृतिक की आकर्षक दृश्य का आनंद लेने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार के दोपहर बाद परिवार सहित पहुंचे।
यहां रामगढ़ जिला की उपायुक्त माधवी मिश्रा, डीडीसी नरेंद्र कुमार,जिला के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।राज्यपाल के साथ उनके एडीसी अमन कुमार भी पतरातू डैम पहुंचे। राज्यपाल रमेश बैस के पतरातु लेक रिजॉर्ट पहुंचने पर एनसीसी कैडेट और रामगढ़ जिला पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया।इसके बाद राज्यपाल ने गेस्ट हाउस में आराम कर पतरातू डैम का भ्रमण किया।
राज्यपाल अपने परिवार के सहित पतरातू डैम में नौकायन किया। इस दौरान उन्हें पतरातू डैम में सेफ्टी बेल्ट पहनाई गई।