जमशेदपुर : कोरोना के कारण पिछले लगभग डेढ़ साल से सभी स्कूल बंद है इससे बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा असर पड़ा, इसे देखते हुए झारखंड पुलिस ने आमजन से आह्वान किया है कि उनके घर में पुराने बड़े स्मार्टफोन उन्हें दें ताकि वे गरीब तबके के बच्चों को स्मार्टफोन फोन प्रदान कर उनकी पढ़ाई पूरी करा सके ।
View this post on Instagram
इसी अभियान में जोड़ते हुए माधुरी दीक्षित फैन पप्पू सरदार ने तीन नए स्मार्टफोन खरीद कर साकची थाना प्रभारी को दिया, उनका मानना है कि और भी लोग जो सक्षम है इस अभियान से जुड़े और बच्चों की पढ़ाई में मदद करें जैसे पुराने लोग अपनी पुरानी किताबें गरीब बच्चों को दान कर दिया करते थे उसी प्रकार लोग पुराना फोन गरीब बच्चों को दान करें।
जिससे बच्चे इस परिस्थिति में पढ़ाई सुचारू रूप से कर पाए।
साकची थाना प्रभारी का मानना है कि पप्पू सरदार इस तरह के सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं और इस बार भी उन्होंने अच्छा योगदान दिया है इससे समाज मैं अच्छा उदाहरण जाएगा और इन से प्रेरणा लेकर लोग आगे आएंगे
