Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरकार के लोक लुभावन घोषणाओं को पूरा कराने का कार्य करेगा विपक्ष : मनीष जायसवाल

रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में हुआ भाजपा हजारीबाग सदर क्षेत्र का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन, एकजुट होकर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का मिला निर्देश 

Ramgarh/Newslens: रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में भाजपा हजारीबाग सदर क्षेत्र का वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल व विशिष्ट अतिथि हजारीबाग के डिप्टी मेयर राजकुमार लाल मौजूद थे।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि पहले हमलोग सरकार में थे, तब हमारी सरकार द्वारा  हजारीबाग सहित पूरे झारखंड का चहुंमुखी विकास किया गया था। अब हमलोग विपक्ष में है। उन्होंने आगे कहा कि हमलोग अपनी गलती से नही हारे, बल्कि विपक्ष के लोक लुभावन घोषणाओं के कारण जनता ने उन्हें वोट दिया। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत भाजपा के युवा नेता राजीव जायसवाल द्वारा माल्यार्पण व बुके देकर किया। कार्यक्रम से पूर्व हजारीबाग विधायक ने मां छिन्मस्तिका की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मौके पर रामगढ जिला महामंत्री रंजीत पांडेय, गोला प्रखंड अध्यक्ष बिजय ओझा, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज महतो, बिजय जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, , रविंद्र शर्मा, पुर्व जिला अध्यक्ष अमरेन्दर गुप्ता, दुलमी 20 सुत्री अध्यक्ष इंद्रदेव साव, गोला सासंद प्रतिनिधि डोमन रजक, रवि हाजरा, जितेन्दर साहू भाजपा युवा नेता बबली सिहं , संतोष साहू, विकास यादव, विनित यादव, प्रीतम झा,सिकंदर यादव, राहूल पासवान , छोटू केवट, कृष्णा केवट आदि मौजूद थे।