Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से विधायक ममता देवी ने मिलकर हालचाल जाना

रांची : राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के स्वास्थ्य ठीक होने के बाद वे चेन्नई से वापस रांची आ गए हैं। रांची आने के बाद मंत्री जगन्नाथ महतो से लोगों का मिलना और हाल चाल जानना जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी ने रांची में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पर उनसे जाकर मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विधायक ममता देवी एवं उनके पति बजरंग महतो ने शिक्षा मंत्री को बुके प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री से विधायक ममता देवी की कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। विधायक ममता देवी ने दुलमी प्रखंड के चरकी चट्टान में बन रहे अर्ध निर्मित कस्तूरबा विद्यालय को लेकर शिक्षा मंत्री को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

विधायक ने बताया कि यहां काफी लंबे समय से ही कस्तूरबा विद्यालय बन रहा है।लेकिन ठेकेदार के लापरवाही से अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर वह जानकारी लेंगे। शिक्षा मंत्री ने विधायक से क्षेत्र की शिक्षा से संबंधित कई जानकारी हासिल की। विधायक ममता देवी ने शिक्षा मंत्री को क्षेत्र के शिक्षा जगत की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

विधायक ने कहा कि शिक्षा मंत्री स्वास्थ्य लाभ लेकर अब लौट चुके हैं। सोमवार या मंगलवार से शिक्षा मंत्री अपने काम पर भी लौट आएंगे। इसके बाद क्षेत्र के शिक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा।