Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उत्तरप्रदेश में कुंदरूकला के बर्ड मैन पनालाल हुए सम्मानित

 Ramgarh/ Newslens: विश्व वेटलैंड डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश के आगरा में राज्यस्तरीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जिसमें झारखण्ड से रामगढ़ के कुंदरुकला निवासी सह झारखंड के पक्षी विशेषज्ञ बर्डमैन पन्नालाल ने हिस्सा लिया था।

आयोजित राज्यस्तरीय बर्ड फेस्टिवल में पंक्षियो की महत्तवपूर्ण जानकारी बेहतर तरीके से देने के लिए उत्तर प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जल वायु परिर्वतन विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मंत्री ने कहा कि पूरे भारत मे पन्नालाल जैसे इंसान कम पाए जाते हैं जो एक साथ कई दर्जनों पंक्षियो के आवाज निकालते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पन्नालाल की खूब सराहना की गई। आयोजित बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश से लोग शिरकत किये थे। पन्नालाल को उत्तर प्रदेश में सम्मानित होने से कुंदरूकला में खुशी की लहर है। इस अवसर पर कुंदरु मुखिया शीला देवी, समाजसेवी धनेश्वर महतो उर्फ डीएम , किशुनलाल मुंडा, निरंजन महतो आदि ने बधाई दी है। बताते चले कि बर्ड मैन पन्नालाल लगभग 40 पंक्षियो के आवाज निकालते हैं।