Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Jamshedpur यास तूफान के असर से स्वर्णरेखा और खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा

जमशेदपुर : यास तूफान के असर से स्वर्णरेखा और खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा, वही हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से राहत मिली। स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी पर काफी संख्या में लोग सेल्फी लेने पहुंचे।

यास चक्रवात के कारण पिछले 02 दिनों से जमशेदपुर में बारिश हो रही है, जमशेदपुर की दोनों प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकाई के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से पहली बार मई महीने में शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, उधर तटीय इलाकों को युद्ध स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा खाली कराया जा रहा है, वही किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है साथ ही तटीय इलाकों के लोग को युद्ध स्तर पर खाली कराया जा रहा है।

हालांकि चक्रवात का असर अब कम पड़ने लगा है, जिसका लोग फायदा उठाने लगे हैं, जहां एक तरफ स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चल रहा है साथ ही साथ जिला प्रशासन की तरफ से या तूफान को देखते हुए 02 दिनों के लिए जमशेदपुर में पूरी तरीके से पाबंदियां लगा दी गई थी, यहां तक की सारी दुकानों को भी बंद रखने को कहा गया था, लोगों से अपील की गई थी कि बिना किसी काम के घर से ना निकले, लेकिन इसके बावजूद भी लोग स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी तट पहुंचकर सेल्फी लेने का कार्य कर रहे हैं। वही वजह है जिसे देखते हुए प्रशासन पहुंचकर उन्हें हटाने का कार्य कर रही है ।