Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स आदि मशीन डॉक्टरों को दी

जमशेदपुर : देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दूसरे लहर का प्रचंड रूप जारी है. हर दिन बढ़ते संक्रमितो और मौत के आंकड़ों ने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ा दी है. देश में हर तरफ तबाही और मौत का मंजर देखा जा रहा है. लोगों के समक्ष जिंदगी बचाने की चुनौती विकराल होती जा रही है. आर्थिक रूप से लोग टूट चुके हैं.

ऐसे में माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर को कोरोना मरीजों के इलाज में आने वाले जरूरतों की चीजों को जमशेदपुर जिला प्रशासन के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के एमजीएम अस्पताल के देखरेख करने वाले को व्हीलचेयर, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स, शुगर और प्रेशर नापने की मशीन प्रदान की ।

वही मौके पर पहुंचे एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल ने कहा कि माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं इनके द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह हो या फिर स्वच्छता को लेकर कोई कार्य भी हो, यह निस्वार्थ भाव से करते हैं और इनकी कार्य की सराहना करता हूं।

वही स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने कहा कि यह सारे सामान है हमारी बहन माधुरी दीक्षित की सोच है, जिस तरीके से बॉलीवुड के कलाकार कोविड-19 इस महामारी में लोगों की सहायता कर रहे हैं उसी को देखते हुए हमने भी छोटा सा प्रयास किया है।

बरहाल जिस तरीके से माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने आगे आकर इस कोरोना संकट में मदद के हाथ बढ़ाएं हैं वैसे और भी समाज के लोगों के द्वारा इस तरीके का कार्य बढ़-चढ़कर करना चाहिए ताकि हम इस महामारी को हरा सके ।