Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

22 से 29 अप्रैल तक जरूरी समान को छोड़कर सारी दुकाने बंद रहेंगी, एक जगह 05 लोग के जमा पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री ने 22 से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ की घोषणा की

22 से 29 अप्रैल तक जरूरी समान को छोड़कर सारी दुकाने बंद रहेंगी, एक जगह 05 लोग के जमा पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री ने 22 से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ की घोषणा की

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित किया

मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ की घोषणा की, कहा -सभी के द्वारा इसका अनुपालन किया जायेगा

कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने लिया है यह निर्णय

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। झारखण्ड एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाय। उक्त को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि दिनांक 22.04.2021 को प्रातः 06ः00 बजे पूर्वा॰ से 29.04.2021 के 06ः00 बजे पूर्वा॰ तक ‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ का सभी के द्वारा अनुपालन किया जायेगा। जिससे कोविड 19 के चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण किया जा सके। इसके निमित:-

1. आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी।

2. भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

3. कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।

4. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।

5. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।

6. 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से हीं रोका जा सकेगा। अतः आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें।